फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   APO was caught five hours before signing the promotion file

Panipat News: पदोन्नति की फाइल पर हस्ताक्षर से पांच घंंटे पूर्व पकड़ा गया एपीओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
APO was caught five hours before signing the promotion file
पानीपत। ठेकेदार से बिल पास की करने की एवज में 1.75 लाख रुपये की रिश्वत के साथ पकड़े आरोपी एडीसी कार्यालय में तैनात सहायक योजना अधिकारी (एपीओ) ईश्वर सिंह की उसी दिन दिन शाम को पदोन्नति होनी थी। उनके पदोन्नति की फाइल निदेशक की टेबल पर थी। इससे पांच घंटे पहले ही रिश्वत के आरोप में पकड़े गए।
विज्ञापन

विभाग ने फिलहाल उनकी पदोन्नति को रोक दिया और उनके निलंबन के आदेश कर दिए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो की प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी ने ठेकेदारों के बिल पर सवा महीने पहले एडीसी के हस्ताक्षर करा लिए थे। वह अधिकारियों का नाम लेकर ठेकेदार पर पैसों का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एपीओ ईश्वर सिंह के 1.75 लाख रुपये की रिश्वत मामले की जांच की। एसीबी के सामने आया कि आरोपी ईश्वर सिंह ने एडीसी के 27 मई को ठेकेदार बालकिशन के बिलों पर हस्ताक्षर करा लिए थे। उसने इसके बाद फाइल को अपने पास रख ली थी। ठेकेदार ने उनसे बिल पास करने की मांग की तो उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष की ग्रांट लैप्स हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको पास कराना मुश्किल है। नीचे से लेकर ऊपर तक अधिकारियों को तैयार करना पड़ेगा। ठेकेदार बालकिशन ने बताया कि करीब 18 लाख के बिलों पर 10 प्रतिशत कमीशन रिश्वत के रूप में लेने की मांग की। वह अपनी पेमेंट के लिए उनकी बातों में आ गए। उनको 22 जून को 15 हजार रुपये भी दिए। वह रिश्वत के पैसों की बार-बार मांग कर रहा था। वहीं विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ईश्वर सिंह पदोन्नत होकर जिला योजना अधिकारी बनने थे। उनकी पदोन्नति की फाइल पर उसी दिन हस्ताक्षर होने थे। उन्होंने कुरुक्षेत्र जिला योजना अधिकारी लगने की इच्छा जाहिर की थी। विभाग के एक जानकार ने बताया कि आरोपी एपीओ पिछले छह महीने से हर बिल पर कुछ न कुछ आपत्ति लगाकर रोक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed