फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anti Narcotics Cell shifted to new grain market

Panipat News: एंटी नारकोटिक्स सेल को नई अनाज मंडी में किया शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Anti Narcotics Cell shifted to new grain market
समालखा। जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सोमवार शाम को नई अनाज मंडी में एंटी नारकोटिक्स सेल को शिफ्ट कर दिया है। इससे पहले हाईवे पुलिस को शहर से पांच किमी की दूरी पर हलदाना चौकी पुलिस की दूसरी मंजिल व सिटी ट्रैफिक पुलिस को हाईवे पर समालखा थाना स्थित मित्र कक्ष में महिला हेल्प डेस्क के रूम में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर की नई अनाज मंडी में सीआईए स्टाफ को नियुक्त किया गया था। लेकिन काफी दिन बाद स्टाफ को पानीपत शिफ्ट किया गया। इसके बाद इसी बिल्डिंग में हाईवे पुलिस पोस्ट को शिफ्ट करने के बाद कोरोना काल से पहले सिटी ट्रैफिक पुलिस का गठन किया गया। लेकिन जगह के अभाव में सिटी ट्रैफिक पुलिस को हाईवे पुलिस की बगल में कमरे में शिफ्ट किया गया। इसी बिल्डिंग में हाईवे व सिटी ट्रैफिक पुलिस की ओर से 35 से अधिक दुपहिया वाहनों को इम्पाउंड करके रखा गया। अब जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एंटी नारकोटिक्स सैल को इंस्पेक्टर सहित 21 सदस्यीय टीम को समालखा में तैनात किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed