फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anti Narcotics Cell and Anti Vehicle Theft Staff deployed

Panipat News: एंटी नारकोटिक्स सेल और एंटी व्हीकल थेप्ट स्टाफ को किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Anti Narcotics Cell and Anti Vehicle Theft Staff deployed
पानीपत। जिला पुलिस में एंटी नारकोटिक्स सेल व एंटी व्हीकल थेप्ट स्टाफ को अलग कर दिया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने एंटी नारकोटिक्स सेल को समालखा अनाजमंडी में तैनात कर दिया है। इसके प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित को लगाया है। उनके साथ 21 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति कर टीम को तैनात किया गया है। वहीं पानीपत सेक्टर 11-12 में तैनात एवीटी स्टाफ में सब इंस्पेक्टर रोहताश को इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन



एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी रूप से अंकुश लगा आमजन को बेहतर सुरक्षा व लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए उक्त स्टाफ को समालखा में तैनात किया गया है। उन्होंने गत दिनों ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत चुलकाना धाम श्याम बाबा मंदिर परिसर में लाेगों से बातचीत कर गांव व क्षेत्र की समस्याएं सुनी थी। इस दौरान मौजूद लोगों ने क्षेत्र में पानीपत की तर्ज पर समालखा उप मंडल में भी पुलिस की क्राइम युनिट तैनात करने की मांग रखी थी। क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की उक्त टीम को पानीपत से समालखा में तैनात किया गया है। क्षेत्र के लोग पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन

आमजन के सहयोग से ही पुलिस को अपराधों पर त्वरित अंकुश लगाने में कामयाबी मिलती है। टीम का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र में अपराध पर त्वरित अंकुश लगाने पर रहेगा। समालखा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। क्षेत्र में आस पास के जिलों के तस्कर भी नशा तस्करी करने में सक्रिय हैं। उक्त टीम क्षेत्र में नशा तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा नशा तस्करी की चैन को तोड़ने का पुरजोर प्रयास करेंगी। आमजन से अपील है कि उनके आसपास कोई नशे की तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed