{"_id":"678c157bf00a30fc2b044997","slug":"anshul-selected-in-national-junior-kabaddi-competition-panipat-news-c-244-1-pnp1006-130807-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अंशुल का नेशनल जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अंशुल का नेशनल जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। अपोलो कबड्डी अकादमी पट्टीकल्याणा के खिलाड़ी अंशुल का नेशनल जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयन के लिए प्रतियोगिता आठ से 11 जनवरी तक हरिद्वार में आयोजित की गई थी। इसमें अंशुल ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। अपोलो स्कूल की प्रबंधन समिति और प्रधानाचार्य ने स्कूल पहुंचने पर शनिवार को उसका स्वागत और सम्मानित भी किया।
प्रधानाचार्य अलका टंडन ने बताया कि आठ से 11 जनवरी तक हरिद्वार में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से खेलते हुए अपोलो कबड्डी अकादमी के खिलाड़ी अंशुल ने स्वर्ण पदक जीता और नेशनल टीम में अपनी जगह बनाई। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय कबड्डी कोच मनोज छौक्कर को दिया है। इस मौके पर एडमिन प्रमुख विकास अरोड़ा, खेल विभाग के प्रमुख सुरेंद्र कपूर, कबड्डी कोच मनोज छौक्कर, योगा कोच शिवानी दहिया व क्रिकेट कोच वीरेंद्र उपस्थित रहे।