{"_id":"699a1ee701e24397680e3cc3","slug":"anshika-and-gurmeet-became-the-best-athletes-in-the-annual-sports-competition-panipat-news-c-244-1-sknl1016-152654-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में अंशिका और गुरमीत बने सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में अंशिका और गुरमीत बने सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक्स
विज्ञापन
आईबी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाता खिलाड़ी। - संस्थान
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सिवाह के एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार को किया गया। लड़कियों के वर्ग में अंशिका और लड़कों के वर्ग में गुरमीत सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक्स बने। विजेता खिलाड़ियों को प्रबंधक समिति के सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी, प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा मलिक और डॉ. सुनित शर्मा ने पदक प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा मलिक ने किया। शारीरिक शिक्षा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एथलेटिक मीट के अंतर्गत दौड़, कूद और थ्रोइंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
युधिष्ठिर मिगलानी ने कहा कि महाविद्यालय की प्रबंधक समिति खेलों और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सदैव तत्पर रहती है। प्राचार्य डॉ. मलिक ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और नैतिक विकास के साथ उनकी जीवनशैली को अनुशासित बनाते हैं। प्रतियोगिता में डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. जोगेश, सहायक प्रो. नीतू, डॉ. बिजेंदर सहरावत, सहायक प्रो. रवि, सुपरवाइजर रवि का विशेष योगदान रहा।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
लड़के वर्ग-
खेल दौड़ प्रथम द्वितीय तृतीय
100 मी. सौरव गुरमीत लिकेश
200 मी. गुरमीत नसीब सोयब
400 मी. सोनू तुषार नितिन
800 मी. मंगल सचिन सन्नी
1500 मी. नितिन तुषार सोनू
5000 मी. बिलाल प्रिंस राहुल
रिले बिलाल टीम अजय टीम संजय टीम
लंबी कूद सौरव गुरमीत सोयब
डिस्कस थ्रो मंगल सोयब नसीब
शॉट पूट सोयब मंगल सौरव
लड़कियां-
खेल दौड़ प्रथम द्वितीय तृतीय
100 मी. अंशिका मामांशा ललिता
200 मी. अंशिका खुशी मीनू
400 मी. अंशिका खुशी सोनी
800 मी. अंशिका मानसी अंशुल
1500 मी. मानसी प्रज्ञा अंकिता
5000 मी. अंशिका मीनू अंकिता
रिले सोनी टीम कीर्ति टीम ज्योति टीम
लंबी कूद ललिता मामांशा अंशिका
डिस्कस थ्रो मानसी मनप्रीत कृष्का
शॉटपूट अंशिका मानसी मामांशा
विज्ञापन
विज्ञापन
युधिष्ठिर मिगलानी ने कहा कि महाविद्यालय की प्रबंधक समिति खेलों और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सदैव तत्पर रहती है। प्राचार्य डॉ. मलिक ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और नैतिक विकास के साथ उनकी जीवनशैली को अनुशासित बनाते हैं। प्रतियोगिता में डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. जोगेश, सहायक प्रो. नीतू, डॉ. बिजेंदर सहरावत, सहायक प्रो. रवि, सुपरवाइजर रवि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
लड़के वर्ग-
खेल दौड़ प्रथम द्वितीय तृतीय
100 मी. सौरव गुरमीत लिकेश
200 मी. गुरमीत नसीब सोयब
400 मी. सोनू तुषार नितिन
800 मी. मंगल सचिन सन्नी
1500 मी. नितिन तुषार सोनू
5000 मी. बिलाल प्रिंस राहुल
रिले बिलाल टीम अजय टीम संजय टीम
लंबी कूद सौरव गुरमीत सोयब
डिस्कस थ्रो मंगल सोयब नसीब
शॉट पूट सोयब मंगल सौरव
लड़कियां-
खेल दौड़ प्रथम द्वितीय तृतीय
100 मी. अंशिका मामांशा ललिता
200 मी. अंशिका खुशी मीनू
400 मी. अंशिका खुशी सोनी
800 मी. अंशिका मानसी अंशुल
1500 मी. मानसी प्रज्ञा अंकिता
5000 मी. अंशिका मीनू अंकिता
रिले सोनी टीम कीर्ति टीम ज्योति टीम
लंबी कूद ललिता मामांशा अंशिका
डिस्कस थ्रो मानसी मनप्रीत कृष्का
शॉटपूट अंशिका मानसी मामांशा

आईबी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाता खिलाड़ी। - संस्थान
विज्ञापन