फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ansal Sushant City RWA elections today; executive committee to be elected via voting for the first time.

Panipat News: अंसल सुशांत सिटी आरडब्ल्यू चुनाव आज, पहली बार मतदान से चुनी जाएगी कार्यकारिणी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Ansal Sushant City RWA elections today; executive committee to be elected via voting for the first time.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) का चुनाव रविवार को होगा। अंसल में पहली बार आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति के बजाय मतदान प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है। चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर दिया है और अपने-अपने घोषणा पत्र भी जारी किए हैं।
चुनाव में 117 डेलीगेट्स अपने मताधिकार का प्रयोग कर नौ प्रमुख पदों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव अधिकारी (आरओ) अशोक मेहता ने बताया कि मतदान 12 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के प्रधान पद के लिए राजीव जैन और अमित वर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। वरिष्ठ उप-प्रधान पद पर सुरेश कुमार बंसल और विनोद कुमार आमने-सामने हैं। उप-प्रधान पद के लिए राज शर्मा, दिनेश गुप्ता और राजीव मलिक मैदान में हैं। संयुक्त सचिव-आर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है, जिस पर सपना बंसल और कविता अरोड़ा के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पद के उम्मीदवार अमित वर्मा और उनकी टीम ने अपना ‘अंसल विकास संकल्प पत्र’ जारी किया है। इसमें पानी की समस्या दूर करने के लिए दो नए ट्यूबवेल लगवाने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, स्वच्छता अभियान चलाने और गेट नंबर-2 स्थित फाउंटेन को दोबारा शुरू कराने का वादा किया गया है।

इसके अलावा दो माह की कार्ययोजना में मुख्य सड़कों का पैचवर्क, प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा के लिए बूम बैरियर लगाना और एफ-ब्लॉक की सड़क का निर्माण शुरू करना शामिल है।

चुनावी मैदान में उम्मीदवार
प्रधान: राजीव जैन, अमित वर्मा।
वरिष्ठ उप-प्रधान: सुरेश कुमार बंसल, विनोद कुमार।
उप-प्रधान: राज शर्मा, दिनेश गुप्ता, राजीव मलिक।
सचिव: कुलदीप अरोड़ा, मनोज अस्थाना।
कोषाध्यक्ष: तन्मय सिंगला, मनु देव।
संयुक्त सचिव-आर: सपना बंसल, कविता अरोड़ा।
संयुक्त सचिव-ओ: ओमबीर, लोकेश भाटिया, बृज मोहन शर्मा।
संगठन सचिव: मनोज कुमार, आनंद मलिक।
संयुक्त संगठन सचिव: संदीप सूरी, रमेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed