फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ansal residents wrote a letter to the MP for the construction of an electrical sub-station

Panipat News: अंसलवासियों ने विद्युत उप केंद्र बनवाने के लिए सांसद को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Ansal residents wrote a letter to the MP for the construction of an electrical sub-station
पानीपत। बिजली आपूर्ति की मांग के लिए अंसलवासियों का बुधवार को 12वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इसके साथ अंसलवासियों ने लगातार पांचवें दिन क्रमिक भूख हड़ताल भी जारी रखी। इनमें सुरभि शर्मा, राजबाला, सपना बंसल, सावित्री जागलान, सरला जागलान, कविता अरोड़ा, ज्योति हंस, सोमा डाबर, सुमन जागलान, सरोज शामिल रहीं। दूसरी ओर सांसद संजय भाटिया ने बुधवार को अंसलवासियों का एक मांग पत्र सीएम को भी भेजा है।
विज्ञापन

सांसद ने पत्र में अंसलवासियों की मांगों को जायज बताते हुए मूलभूत सुविधाओं का पात्र बताया। सांसद ने यहां 11केवी का अलग फीडर और 33 केवी सब स्टेशन का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करवाने के साथ इसको नगर निगम के अंतर्गत करने की बात कही। सांसद ने पत्र की कॉपी बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के पानीपत के अधीक्षण अभियंता को भेजी है। इन संबंध में अंसलवासियों का कहना है कि दो दिन बाद सांसद की ओर से सिर्फ पत्राचार किया गया है। जैसी उनको उम्मीद थी, वैसा काम नहीं हुआ। ऐसे पत्र तो पहले भी कई बार भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा अंसल संघर्ष समिति ने धरने के साथ साथ जनकल्याण कार्यक्रम भी शुरू कर दिए हैं। धरनास्थल पर निशुल्क दांतों की जांच के लिए कैंप लगाया गया। जिसमें लगभग 100 लोगों ने लाभ उठाया। पूर्व चेयरमैन जितेंद्र अहलावत और अन्य लोगों ने कहा कि इस समस्या के समाधान होने तक धरना व क्रमिक अनशन जारी रहेगा। यहां हर रोज रात को मोमबत्ती यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed