फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ansal residents protest outside the MP residence in Panipat, protesting about problem of electricity

Panipat: सांसद निवास स्थान के बाहर अंसल वासियों ने दिया धरना, बिजली के समस्या को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन

Fri, 01 Sep 2023 02:48 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Sep 2023 02:48 PM IST
सार

अंसल को 33 केवी सब स्टेशन की जरूरत है। फिलहाल 11 केवी से अस्थायी तौर पर काम चलाया जा सकता है। इस पर करीब 30 लाख खर्च होंगे। इसे भी अंसल के लोग देने को तैयार हैं लेकिन बिजली निगम ने यहां 132 केवी का पावर हाउस का प्रोजेक्ट बनाया है।

विज्ञापन
Ansal residents protest outside the MP residence in Panipat, protesting about problem of electricity
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली की समस्या को लेकर पिछले 20 दिनों से शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे अंसल वासियों का शुक्रवार सुबह धैर्य जवाब दे गया और अंसल के लोग सांसद संजय भाटिया के निवास स्थान के बाहर पहुंच गए। यहां असल के लोगों ने सड़क पर बैठकर अपना रोष प्रदर्शन जाहिर किया। सांसद के न मिलने पर उनकी पत्नी और पुत्र ने लोगों की समस्या के समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


पार्षद ने लोगों की मांगों का समर्थन
इसी बीच वार्ड 20 के पार्षद लोकेश नांगरू मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अंसल के लोगों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि वे इसे लेकर खुद सीएम से बात करेंगे। अगर उनकी  समस्या का समाधान नहीं हो पाया तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। पार्षद लोकेश ने शाम 6:30 बजे अंसल में चल रहे धरना स्थल पर सभी 26 पार्षदों के साथ आने का समय भी दिया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोग धरने से उठकर अंसल की ओर निकल गए।
विज्ञापन


अंसल वासी एडवोकेट सुरभि शर्मा ने बताया कि अंसल ने एचएसवीपी को ईडीसी और आईडीसी दोनों शुल्क जमा करवाए हुए हैं। आईडीसी यानी इंटरनल डेवलपमेंट चार्ज के तौर पर करीब 22-23 करोड़ जमा करवाए थे और ईडीसी यानी एक्सटनरल डेवलपमेंट चार्ज के तौर पर 112 करोड़ रुपये जमा करवाए जा चुके हैं। इसके अलावा अंसल ने पावर हाउस बनाने के लिए बिजली निगम के नाम जमीन तक पंजीकृत करवाई है। इसके बाद भी सरकार बिजली देने के लिए अंसल वासियों से 36 करोड़ रुपये मांग रही है। जो बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंसल को 33 केवी सब स्टेशन की जरूरत है। फिलहाल 11 केवी से अस्थायी तौर पर काम चलाया जा सकता है। इस पर करीब 30 लाख खर्च होंगे। इसे भी अंसल के लोग देने को तैयार हैं लेकिन बिजली निगम ने यहां 132 केवी का पावर हाउस का प्रोजेक्ट बनाया है। जिससे अंसल के आसपास के एरिया को भी बिजली सप्लाई दी जा सके। इस पर करीब 36 करोड़ खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि जब हमें आवश्यकता ही 33 केवी की है तो हम 132 केवी के पैसे क्यों दें। इससे पहले जब 112 करोड़ जमा करवाए जा चुेक हैं तो अब 36 करोड़ क्यों जमा करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed