{"_id":"6698773b74f3db47070916a7","slug":"ansal-election-date-fixed-elections-will-be-held-on-august-11-panipat-news-c-244-1-pnp1004-121271-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तय हुई अंसल चुनाव की तारीख, 11 अगस्त को होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तय हुई अंसल चुनाव की तारीख, 11 अगस्त को होगा चुनाव
विज्ञापन
पानीपत। अंसल रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन का चुनाव अब 11 अगस्त को होगा। इस निष्पक्ष चुनाव के लिए अंसल रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन प्रशासक असीम जैन ने सुरेंद्र राणा को रिटर्निग ऑफिसर और कुमारी सुरभि शर्मा को सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया है। 15 फरवरी 2024 से पहले के सदस्यों को ही चुनाव में भाग लेने का अधिकार होगा। इनकी सूची एआरडब्ल्यूए के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र राणा ने बताया कि एआरडब्ल्यूए के नियमानुसार चुनाव सात सदस्य कार्यकारिणी के होंगे। इसमें एक प्रधान, एक सचिव, एक कोषाध्यक्ष और चार कार्यकारी सदस्य चुने जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 24-25 जुलाई की रहेगी। नाम वापस लेने के लिए 28 जुलाई समय शाम चार से छह बजे तक का समय गैलेक्सी कोर्ट मार्केट अंसल में निश्चित किया गया है। एक से अधिक प्रत्याशी होने पर 11 अगस्त को पाइट स्कूल अंसल में सुबह नौ से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। उसके बाद उसी स्थान पर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसकी सूचना भी एआरडब्ल्यूए के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।
गौरतलब है कि अंसल रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन में एक लंबे समय से विवाद चला आ रहा था जिसके चलते रजिस्ट्रार ने 15 फरवरी को एक एडहोक कमेटी का गठन किया गया था। जिसे तीन मास के अंदर चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन समय बीतने पर भी चुनाव प्रक्रिया आरंभ नहीं किए जाने पर रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटीज ने चुनाव कराने के लिए और चुनाव संपन्न होने तक असीम जैन को सोसाइटी का प्रशासक नियुक्त किया था। प्रशासक ने अब चुनाव में कराने के लिए सुरेंद्र राणा व कुमारी सुरभि शर्मा को रिटर्निग ऑफिसर और सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया है। इनकी देख रेख में वर्तमान चुनाव कराए जाएंगे।