फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ansal City will join Municipal Corporation, process started

Panipat News: नगर निगम में शामिल होगी अंसल सिटी, प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Ansal City will join Municipal Corporation, process started
पानीपत। पिछले लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे अंसलवासियों के लिए एक और राहत की खबर है। 11 केवी फीडर मिलने के बाद अब इनको नगर निगम में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नगर निगम की ओर ये मेयर समेत करीब 20 पार्षदाें ने एक सदन का सर्क्यूलेशन पास किया गया है। इसके बाद मेयर अवनीत कौर ने सीएम को पत्र भेजा है, जिसमें अंसल को निगम में शामिल करने की मांग की गई है। अगर अंसल निगम में शामिल होता है तो अंसल के मरम्मत, विकास कार्य, सफाई, सीवर-पानी, लाइट रिपेयर, पार्कों के रखरखाव और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिल जाएंगी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि अंसल सिटी नगर निगम सीमा के अंदर है। बावजूद इसके निगम में शामिल नहीं है। इस बात का जिक्र मेयर ने सीएम को भेजे पत्र में भी किया है। निगम की ओर यह पत्राचार सीएम के साथ शहरी स्थानीय निकाय मंत्री, जिला नगर याेजनाकार विभाग के महानिदेशक और अतिरिक्त मुख्य सचिव, एचएसवीपी आयुक्त एवं सचिव समेत निदेशक को भी भेजा गया है, जिसमें हवाला दिया गया है कि अंसल एपीआई ने वर्ष 2005 से 2012 तक सरकार से अलग-अलग लाइसेंस प्राप्त कर विकसित किया था। अब कंपनी काेई भी मूलभूत सुविधा नहीं दे रही है। अब अंसल एपीआई ने सड़काें, सीवर, पानी, पार्क व स्ट्रीट लाइटाें की मरम्मत करना भी बंद कर दिया है। इसलिए अंसल को निगम में शामिल किया जाए। अंसल वासी एवं अंसल बचाओ संघर्ष समिति के महासचिव हरीश अरोड़ा समेत जितेंद्र अहलावत, सुरेंद्र राणा, उमंग पाल, अमित वर्मा, एसके बंसल, राजीव जैन, सुरभि शर्मा ने इस पर निगम और शहर के नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मेयर के साथ ग्रामीण विधायक भी इस मामले को सीएम के सामने रखेंगे और अंसल वासियों की परेशानी हल करेंगे। उन्होंने भी सरकार से अंसल को निगम में शामिल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed