फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Another record in the name of Neeraj Chopra, maximum 812 articles written

Panipat News: दुनिया भर के खिलाड़ियों का तोड़ा रिकॉर्ड,नीरज बना नंबर वन खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Another record in the name of Neeraj Chopra, maximum 812 articles written
पानीपत। ओलंपिक में गोल्ड मेडल और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर न सिर्फ नीरज चोपड़ा ने नए रिकॉर्ड बनाए, बल्कि खेलों से इतर उन्होंने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। वह अब ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन पर अब तक सबसे अधिक आर्टिकल लिखे गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड जमैका के मशहूर धावक उसैन बोल्ट के नाम था।
विज्ञापन

विश्व एथलेटिक्स संघ ने ओलंपिक की वेबसाइट पर एक मीडिया विश्लेषण कंपनी यूनिसेप्टा के आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि भारतीय भाला फेंक दिग्गज के बारे में साल 2022 में कुल 812 आर्टिकल में लिखे गए हैं, जबकि इससे पहले उसैन बोल्ट की चर्चा सिर्फ 574 मीडिया आर्टिकल में हुई थी, लेकिन वर्ष-2022 की नई सूची में उसैन बोल्ड चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले ओलंपिक चैंपियन जमैका की महिला स्प्रिंट तिकड़ी इलेन थॉम्पसन-हेरा पर 751 आर्टिकल, 100 मीटर विश्व चैंपियन शेली-एन फ्रेजर-प्राइस पर 698 लेख और 200 मीटर की विश्व चैंपियन शेरिका जैक्सन पर 679 लेख शामिल हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि जमैका के एथलीट अब संन्यास ले चुके हैं लेकिन सालों बाद तक उन्होंने एथलीटों की इस वार्षिक सूची में शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा बनाए रखा, जिसे इस वर्ष पानीपत के नीरज चोपड़ा ने तोड़ा है। इस भारतीय दिग्गज ट्रैक और फील्ड एथलीट के बारे में वर्ष 2022 में सबसे अधिक आर्टिकल लिखे गए हैं। इस पर नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही उन्हें इसकी जानकारी हुई है। खुशी है कि बेटा विश्व में देश का नाम रोशन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed