फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Another FIR against three people including a woman lawyer in the honey trap case

Panipat News: हनी ट्रैप मामले में महिला वकील समेत तीन पर एक और प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Another FIR against three people including a woman lawyer in the honey trap case
पानीपत। एक व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर 2.40 लाख रुपये की ठगी के मामले में थाना शहर पुलिस ने एक महिला अधिवक्ता समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता पर इससे पहले भी मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर ठगी के मामले में खिलाफ पुराना औद्योगिक थाना में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी महिला इस मामले में जेल में बंद है। अब दूसरी प्राथमिकी दर्ज होने पर मुश्किल और बढ़ गई हैं। पीड़ित करीब छह महीने से प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थानों के चक्कर काट रहा था। इसराना थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 मई 2025 वह किसी काम से कोर्ट परिसर में गए थे। यहां पर उसे अंजु नाम की एक महिला मिली। महिला ने उसका नंबर ले लिया। शाम को व्हाट्सएप कॉल कर उसे एक फ्लैट पर बुलाया। महिला ने कहा कि मेरा तलाक हो चुका है, मेरा रिश्ता करा दो। इसी बीच वह उसे झांसे में लेकर अंदर कमरे में ले गई और अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वहां पर सोनू नाम का एक युवक आया और कहा कि मेरी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। अगर बचना है तो 10 लाख रुपये दो। उसने इतने पैसे होने से इंकार किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद उन्होंने महिला अधिवक्ता को बुला लिया। जिसने छह लाख रुपये में फैसला करा दिया। 2.40 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद वह उसे कार में बैठाकर कोर्ट परिसर पहुंचे और 100 रुपये के स्टांप पर तीन लाख रुपये लिखवाए। पैसे न देने पर उसे नोटिस भेज दिया। जिसे वह डर गया और हिमाचल प्रदेश चला गया। डर के कारण उसने पुलिस को शिकायत तक नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पता चला कि राजेश ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है जिस कारण उसका हौसला बढ़ा और  वह नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष और समाजसेविका सविता आर्या के पास गया सविता आर्या ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति काफी महिनों से पुलिस के चक्कर काट रहा था लेकिन जब पीड़ित उनसे मिला तो उसकी आपबीती सुनने के बाद वह उसे एसपी कार्यालय लेकर पहुंची। एसपी ने पूरी  शिकायत  सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया।


अब इस मामले में केस दर्ज हो गया है और पुलिस से पीड़ित को न्याय की उम्मीद है उसने शिकायत दी। 19 मार्च को पीड़ित ने डीएसपी को बयान दर्ज कराए। उसके बयान के आधार पर शहर थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed