{"_id":"6b035b0dd35beb2da90385ce","slug":"another-accused-apprehended-in-dikadla-triple-murder-case-panipat-news-c-244-1-pnp1001-168036-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डिकाडला तिहरे हत्याकांड में एक और आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डिकाडला तिहरे हत्याकांड में एक और आरोपी काबू
विज्ञापन
पानीपत। डिकाडला गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में सीआईए-2 की टीम ने वारदात में शामिल पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार के सहरसा जिले का रौनक है।
वह अब डिकाडला में रहता है। आरोपी ने साजिश में शामिल होने के साथ वारदात के बाद मुख्य आरोपियों को भागने के लिए गाड़ी और नकदी उपलब्ध कराने में मदद की थी।
सीआईए-2 प्रभारी अनिल ने बताया कि टीम मामले की हर पहलू से गहन तफ्तीश कर रही है। इससे पहले पुलिस चार आरोपियों मनीष, तेजबीर उर्फ तेजा, राजबीर उर्फ राजा और संदीप को गिरफ्तार कर लिया था और उनको न्यायालय में चालान पेश किया था। जांच के दौरान सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सीआईए-2 टीम ने गांव डिकाडला के पास से पांचवें आरोपी रौनक को गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया है। डिकाडला गांव वीरेंद्र ने समालखा थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि अवैध खनन की रंजिश के चलते मनीष व उसके साथियों ने भाई नरेंद्र और उसके दो दोस्तों विनोद व अनीप पर हमला कर दिया। तीनों युवक सैर के बाद स्कूटी से गांव लौट रहे थे। उसी समय पीछे से गाड़ी की टक्कर मार और मारपीट कर तीनों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। ब्यूरो