{"_id":"6abc2d4bd5b8aa1db002b7ff","slug":"ankit-arrives-in-a-convoy-a-festive-atmosphere-prevails-in-naultha-village-panipat-news-c-244-1-pnp1006-165080-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: काफिले में पहुंचे अंकित, नौल्था गांव में उत्सव जैसा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: काफिले में पहुंचे अंकित, नौल्था गांव में उत्सव जैसा माहौल
विज्ञापन
खिलाड़ी अंकित जागलान को सम्मानित करते मंत्री कृष्णलाल पंवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। एशियाई खेल में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर मंगलवार को अपने नौल्था गांव पहुंचे खिलाड़ी अंकित जागलान का ग्रामीणों ने ढोल-डीजे, जयकारों और फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। अंकित के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखाई दिया और पूरा गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने निजी वाहनों में सवार होकर डाहर टोल से वाहनों के काफिले के साथ अंकित का स्वागत करने पहुंचे। ग्रामीणों ने खुशी में आतिशबाजी की और स्वर्ण पदक विजेता अंकित जागलान को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
पंचायत एवं खनन विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार और जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने अंकित जागलान को शुभकामनाएं दी और उसकी उपलब्धि को गांव और जिले के लिए गौरव का विषय बताया। मंत्री ने कहा कि अंकित ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव, पानीपत और पूरे हरियाणा का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अंकित की कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। एशियाई खेलों में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर अंकित जागलान ने न केवल अपने गांव और पानीपत, बल्कि पूरे हरियाणा का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश की मिट्टी ने हमेशा देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं और हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेंगी।
अंकित जागलान ने एशियाई खेलों को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते समय खिलाड़ी को पूरा जोर लगाना पड़ता है। इस मौके पर सरपंच बलराज, सरपंच प्रतिनिधि नीरज, धर्मपाल जागलान, विनोद नरवाल, धर्मवीर मलिक, डॉ. सतीश दलाल, कुलदीप दलाल, राज सिंह आर्य, देवेंद्र कादियान व सोनू मोटा मौजूद रहे।