फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anjil murder case: Inquiry brought from Saharanpur jail on production warrant

अंजिल हत्याकांड: सहारनपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Anjil murder case: Inquiry brought from Saharanpur jail on production warrant
पानीपत। पिछली एक नवंबर को अंसल के गेट के पास मॉडल टाउन निवासी अंजिल और उसकी पत्नी प्रीति पर अंकित, उस्मान और पंकज ने हमला कर दिया था। चाकू से गोदने से अंजिल की मौत हो गई थी। अंकित और उस्मान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, अब तीसरे आरोपी पंकज को सहारानपुर जेल से पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत पुलिस लेकर आई है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि अंजिल की पत्नी प्रीति ने बताया था कि उसकी पहली शादी अंकित के साथ हुई थी। दोनों की तीन साल की बेटी थी, लेकिन फिर उनका तलाक हो गया। इसके बाद उसने अंजिल उर्फ सोनू से शादी कर ली और मॉडल टाउन में रहने लगी।
विज्ञापन

16 नवंबर की शाम को अंकित, अपने छोटे भाई पंकज और दोस्त उस्मान के साथ एक बाइक पर और अंजिल से शादी करने का मजा चखाने की बात बोलते हुए चाकू से हमला कर दिया था। हमले में अंजिल की मौत हो गई थी। आरोपी पंकज को इस वर्ष जून में यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कोर्ट में पेश किया और चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। उससे वारदात में प्रयोग किया चाकू और बाइक बरामद की जाएगी। सहारनपुर पुलिस ने पंकज पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed