फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anjali won gold medal in Kabaddi Championship

Panipat News: अंजली ने कबड्डी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Anjali won gold medal in Kabaddi Championship
​खिलाड़ी अंजली। स्वयं
- पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई थी प्रतियोगिता, अब तक हासि किए 20 पदक
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राजाखेड़ी गांव निवासी अंजली ने पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित 72वीं महिला नेशनल सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले और गांव का नाम रोशन किया है। अंजली पांच साल से कबड्डी का अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने जिला और राज्य स्तर पर अब तक 20 पदक हासिल किए हैं। वह गांव के राजकीय स्कूल मैदान में कोच कर्ण सिंह के मार्गदर्शन में कबड्डी का अभ्यास कर रही हैं। उनके पिता रमेश और मां सुनीता गृहिणी हैं। उनकी एक छोटी बहन प्रिया है। वह भी कबड्डी में अभ्यास कर पदक हासिल कर रही हैं। परिवार की ओर से खेलों को लेकर अंजली को हर संभव सहयोग किया जा रहा है। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।



कोच कर्ण सिंह ने बताया कि अंजली पांच साल से कड़ी मेहनत कर कबड्डी में पदक हासिल कर रही हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि अंजली की शुरू से कबड्डी में रुचि रही है। जिसके चलते वह मेहनत कर महारत हासिल कर रही हैं। वह सुबह-शाम मैदान में पहुंचकर अभ्यास कर रही हैं। साथ ही अन्य लड़कियों को भी खेलों के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना लक्ष्य
अंजली ने बताया कि वह बचपन से कबड्डी में परिवार और गांव का नाम रोशन करना चाहती थी जिसके लिए उन्होंने लगातार पांच साल मेहनत कर जिला और राज्य स्तर पर पदक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता और कोच के मार्गदर्शन से यह संभव हो पाया है। वह इस उपलब्धि का श्रेय कोच और परिवार के सदस्यों को देती हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक हासिल करना चाहती हैं।

खिलाड़ी अंजली। स्वयं

खिलाड़ी अंजली। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed