{"_id":"6531983c550daa81d90ff0b6","slug":"animal-slaughtering-work-was-going-on-in-garhi-besk-panipat-news-c-244-1-pnp1004-7973-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गढ़ी बेसक में चल रहा था पशु काटने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गढ़ी बेसक में चल रहा था पशु काटने का काम
विज्ञापन
बापौली। गढ़ी बेसक के एक घर में पशु काटने का काम चल रहा है। इसकी सूचना जब गोरक्षक को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। उनको आता देख पशु काटने वाले मौके से फरार हो गए। गोरक्षकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गोरक्षक सुभाष गढ़ी छाज्जू ने बताया कि उन्हें गांव से ही सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर सनौली पुलिस को भी बुलाया। उनको आता देख पशु काटने वाले मौके से भाग निकले। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत पर सनौली थाने की पुलिस ने कड़ी धारा नहीं लगाई है। सनौली पुलिस ने पशु को काटने धाराएं तक नहीं लगाई हैं। ये धाराएं पशु के साथ अत्याचार करने की हैं। जो धारा लगनी चाहिए वे पुलिस ने लगाई ही नहीं। उन्होंने कहा कि यहां पर पशु पर अत्याचार नहीं बल्कि पशु का वध किया गया है। उसके आधार पर धारा हाेनी चाहिए थी, जिसे लेकर वे शुक्रवार को उच्चाधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखेंगे। जांच अधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि वे मौके पर पहुंचे और सुभाष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अब आगामी कार्रवाई की जा रही है।