{"_id":"618ad77a5c5aea493f021a24","slug":"angry-young-man-stabs-the-groom-due-to-break-in-relationship-panipat-news-knl890852143","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता टूटने से नाराज युवक ने दूल्हे को चाकू मारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ता टूटने से नाराज युवक ने दूल्हे को चाकू मारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बतरा कॉलोनी में बारात लेकर आए दूल्हे और उसके साथियों को पांच युवकों ने चाकुओं से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को युवती के पूर्व मंगेतर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया। युवती से रिश्ता टूटने से आरोपी युवक नाराज था। युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपियों पर दुल्हन के गहने एवं पैसे लूटने के भी आरोप लगाए हैं। अब पुलिस ने मामले में नामजद पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
गाजियाबाद के लोनी स्थित राम पार्क रोड निवासी अहमद पुत्र फिदा हुसैन ने बताया कि बतरा कॉलोनी की आसिफा का रिश्ता कुछ समय पहले बतरा कॉलोनी के शहनवाज के साथ हुआ था। बाद में रिश्ता टूट गया था। आसिफा के पिता युसुफ ने आसिफा का रिश्ता उसके भाई जावेद के साथ तय कर दिया था। वह सोमवार को बारात लेकर बतरा कॉलोनी में आए थे। निकाह होने के बाद वह जैसे ही वापस जाने लगे, यहां पर शहनबाज अपने दोस्त फरमान, रइस, आमिर खान उर्फ मिर्ची एवं गोदी उर्फ महफूज के साथ घुस आया।
इन्होंने आते ही दूल्हे यूसुफ को चाकू मारने शुरू कर दिए। विशाल अहमद , तालिब, शोएब व दाऊद ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपी उसके मामा साबिर से 25 हजार रुपये व दुल्हन के गहने भी झपट कर ले गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, यहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बारात को वहां से विदा किया और मामले की जांच शुरू की।