{"_id":"63fa79663f1e7fdb5700d23a","slug":"angered-by-sisters-love-marriage-cousin-killed-bunty-with-friends-panipat-news-c-18-1-42157-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बहन के प्रेम विवाह करने से खफा चचेरे भाई ने दोस्तों के साथ की थी बंटी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बहन के प्रेम विवाह करने से खफा चचेरे भाई ने दोस्तों के साथ की थी बंटी की हत्या
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने बंटी हत्याकांड को पांचवें दिन सुलझा दिया है। इसमें मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से तीन देसी कट्टे, एक देसी पिस्तौल, 20 कारतूस, खाली खोल व वारदात में प्रयोग कार बरामद की है। वे वारदात को अंजाम देने के लिए यूपी और बिहार से असलहे लेकर आए थे। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी बबैल के सुरेंद्र ने अपने ताऊ की बेटी के साथ प्रेम विवाह करने पर बंटी की हत्या की थी। हालांकि प्रेम विवाह के करीब तीन साल बाद हत्या करना बड़ा सवाल है। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की संदिग्धता की भी तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने शनिवार को हत्याकांड का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि बंटी की हत्या के मामले में पुलिस ने सुरेंद्र निवासी बबैल हाल गुरुग्राम और राजेश, श्याम सुंदर, अनिल निवासी चुलकाना व रिंकू निवासी बसताड़ा करनाल को गिरफ्तार किया है। सीआईए टू प्रभारी वीरेंद्र सिंह व उनकी टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। मास्टर माइंड सुरेंद्र सहित पांच आरोपियों को शुक्रवार शाम समालखा में पुल के नीचे व एक गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बंटी की गोली मारकर हत्या करने के बारे में स्वीकारा। आरोपी राजेश व श्याम सुंदर को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया, जबकि आरोपी सुरेंद्र, रिंकू व अनिल को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
आरोपी सुरेंद्र ने बताया कि उसकी चचेरी बहन ने करीब तीन साल पहले गांव के 27 वर्षीय युवक बंटी के साथ प्रेम विवाह किया था। वे दोनों पानीपत अंसल में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। वह उसी समय से रंजिश रखे था। वह बंटी की हत्या करने के लिए करीब तीन महीने पहले तीन देसी कट्टे, एक देसी पिस्तौल व बड़ी संख्या में कारतूस यूपी व बिहार से लाया था। उसने अपने साथियों के साथ 19 फरवरी को समालखा के पहलवान ढाबा पर बंटी की हत्या की योजना बनाई। 20 फरवरी को सुबह ही बंटी की रेकी करनी शुरू कर दी थी। राजेश, रिंकू, श्याम सुंदर व अनिल हथियारों से लैस होकर दो अलग-अलग बाइकों से अंसल में बंटी की सब्जी की फड़ी पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर बंटी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
आरोपी सुरेद्र, राजेश व रिंकू आपस में रिश्तेदार हैं। राजेश सुरेंद्र के मामा का लड़का है, वहीं रिकू सुरेंद्र के भाई का साला है। आरोपी श्याम सुंदर और अनिल राजेश के दोस्त हैं। राजेश के कहने पर ही दोनों वारदात को अंजाम देने में शामिल थे। रिंकू का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। उसको करनाल जिला के मधुबन थाने में वर्ष 2012 में दर्ज हत्या के एक मामले में 20 साल की सजा हो चुकी है। वह 2018 में बेल पर बाहर आया था।