फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anger of Gujjar community erupted in Mahapanchayat

Panipat News: महापंचायत में फूटा गुर्जर समाज का गुस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Anger of Gujjar community erupted in Mahapanchayat
समालखा। नई अनाज मंडी में गुर्जर महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर तो शामिल नहीं हुए लेकिन उनके भाई कंवर सिंह छौक्कर ने मंच साझा किया। महापंचायत में समालखा के पूर्व कांग्रेसी विधायक धर्म सिंह छौक्कर सहित गुर्जर समाज के नेताओं को अपमानित करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।
विज्ञापन

देश के पांच प्रदेश से आए गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने जहां समाज को एकता का पाठ पढाया, वही पूर्व विधायक छौक्कर की गिरफ्तारी के दौरान ईडी अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए ईडी अधिकारी को बर्खास्त कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

गुर्जर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी दिया। जिसे जिला उपायुक्त के प्रतिनिधी के तौर पर आए समालखा बिजली निगम के एसडीओ शिव कुमार को सौंपा गया।गुर्जर महापंचायत के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय गुर्जर समन्वय समिति के अध्यक्ष अनन्त राम तंवर ने ईडी के अधिकारी द्वारा अपमानित करने पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मोदी सरकार को चेताया कि या तो समय रहते ईडी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करे नहीं तो गुर्जर समाज जल्दी ही रणनीति तय करके दिल्ली के जंतर-मंतर पर बडा आंदोलन करने को मजबूर होगा।

महापंचायत में देश के विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, राजिस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड आदि राज्यों से समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। गुर्जर महापंचायत में जब पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के छोटे भाई कंवर सिंह को बोलने के लिए बुलाया तो वह भावुक होकर रोने लगे। उन्होंने अपने भाई के समर्थन में गुर्जर महापंचायत आयोजित करने पर सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed