{"_id":"68e57fc5cf5210d52301abe8","slug":"anger-due-to-non-purchase-of-paddy-for-two-days-panipat-news-c-244-1-pnp1007-145141-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दो दिन से धान खरीद न होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दो दिन से धान खरीद न होने से रोष
विज्ञापन
सनौली। दो दिन से अनाज मंडी बापौली में धान की सरकारी खरीद न होने से किसानों और आढ़तियों में रोष है। किसानों ने मंगलवार को धान की खरीद न होने पर सरकार के खिलाफ रोष जताया है। दो दिनों से बूंदाबांदी से धान में नमी बता कर खरीद बंद की गई है।
मंडी प्रधान दलीप कुमार ने बताया कि दो दिनों से बूंदाबांदी व बारिश से धान भीग गया है। वहीं बासमती धान की सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड धान में नमी बता कर खरीद नहीं कर रही हैं। दो दिन खरीद नहीं होने से किसानों में रोष है। किसान विकास, सुनील, मामन, सुंदरपाल, राजबीर, हुकम सिंह, बलवान ने बताया कि धान की पछेती फसल बरसात के साथ हवा चलने से जमीन पर गिर गई है। अब जो धान मंडी में बेचने के लिए डाला गया है उसकी दो दिन भी खरीद नहीं हो सकी है। धान की सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड धान में एक-दो ढेरी खरीद कर बाकी में नमी बता कर खरीद नहीं कर रही हैं।
खरीद एजेंसी हैफेड के मैनेजर प्रवीन कुमार ने बताया कि सोमवार को कुछ सूखी धान खरीदी गई दोपहर फिर बरसात हुई और मंगलवार को बूंदाबांदी से धान में नमी होने पर खरीद नहीं हो सकी है। संवाद