फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anganwadi workers gheraoed the MLA's office for the third time, handed over the memorandum

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया विधायक कार्यलय का किया तीसरी बार घेराव,सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers gheraoed the MLA's office for the third time, handed over the memorandum
पानीपत। विधायक प्रमोद विज के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रोष जताती हुई आगंबाड़ी वर्कर। - फोटो : Panipat
पानीपत। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन, सीटू और एसकेएस जिला कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को विधायक प्रमोद विज के कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आधे घंटे तक नारेबाजी की गई। इस मौके पर शहरी विधायक प्रमोद विज आंगनबाड़ी वर्कर्स से मिले। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बताया कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते वह तीसरी बार उनके कार्यलय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहीं हैं। उन्होंने ज्ञापन में लिखा कि वह जल्द से जल्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करके उनकी मांगों को पूरा करवाएं। यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज होगा। रोष प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, आंगनबाड़ी यूनियन की जिला प्रधान कमला बिंझौल, जिला सचिव वालेस, पानीपत शहर प्रधान प्रभादेवी, उप प्रधान रीटा ठाकुर, शीला अहलावत, वीना, सीटू नेता जय भगवान, नवीन सपड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed