फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Andhra Pradesh police reached Panipat in search of drug smugglers

Panipat News: नशा तस्करों की तलाश में पानीपत पहुंची आंधप्रदेश की पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh police reached Panipat in search of drug smugglers
पानीपत। आंधप्रदेश के विजयवाड़ा की पुलिस ने नशा तस्करों की तलाश में पानीपत में दबिश दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों की संपत्ति की जांच की। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ कोर्ट में पेश होने का नोटिस भी जारी किया।
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा की पुलिस के हेड कांस्टेबल सोमेश्वर पानीपत के पुराना औद्योगिक थाना पहुंचे। आंध्रप्रदेश पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय मोहम्मद सलमान निवासी अर्जुन नगर, काबड़ी रोड व मोहम्मद इरशाद अर्जुन नगर, काबड़ी रोड को 2016 में विजयवाड़ा जीआरपी ने गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया था। दोनों जमानत पर चल रहे हैं लेकिन वह दोनों अदालत में पेश नहीं हुए। अदालत ने दोनों के खिलाफ नोटिस जारी किया था। विजयवाड़ा की पुलिस दोनों की तलाश में पानीपत पहुंची। पुलिस ने दोनों की संपत्ति की जांच की। पुलिस के मुताबिक दोनों के नाम पर कोई भी संपत्ति नहीं मिली। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश होने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed