{"_id":"685f08723fc5c0f19305567d","slug":"an-old-man-died-after-being-hit-by-a-machine-in-a-factory-panipat-news-c-244-1-pnp1001-139344-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फैक्टरी में मशीन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फैक्टरी में मशीन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड अनाज मंडी के नजदीक एक फैक्टरी की ताना मशीन में आने से ताना मास्टर की मौत हाे गई। परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि फैक्टरी मालिक ने बार-बार कहने के बाद भी मशीन पर सिक्योरिटी गवर्नर नहीं लगवाया है। इस मशीन में आने से दो मौत पहले हो चुकी हैं। सेक्टर-29 थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
कृष्णा गार्डन के राहुल ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के कौशांबी के जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता छोटेलाल (57) 25-30 साल पहले पानीपत आ गए थे। वे शास्त्री कॉलोनी में रहते थे। पिछले तीन महीने पहले कृष्णा गार्डन में किराये पर रहते हैं।
उनके पिता छोटेलाल ताना मास्टर थे। वे वीरवार तड़के करीब तीन बजे जीटी रोड अनाज मंडी स्थित एक फैक्टरी में बुलावे पर गए थे। उनको फैक्टरी मालिक ने शाम पांच बजे हादसा होने की सूचना दी। वे सूचना मिलते ही मॉडल टाउन स्थित रविंद्रा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको पता चला कि उनके पिता दोपहर बाद तीन बजे मशीन में आए थे। उनका एक हाथ और पैर चोटिल हुआ था।
विज्ञापन
जबकि उनको पांच बजे इसकी सूचना दी गई। फैक्टरी मालिक ने उनको अस्पताल से घर भेज दिया। छोटेलाल की देर रात को मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया।राहुल और उनकी बहन ने बताया कि उनके पिता छोटेलाल पहले ताना मशीन चलाते थे। ब्यूरो