फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   An eighth class student injured in the accident died during treatment

Panipat News: हादसे में घायल आठवीं के छात्र की उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
An eighth class student injured in the accident died during treatment
समालखा। आट्टा जौरासी रोड पर दो दिन पहले टेंपो की चपेट में आकर घायल हुए कक्षा आठ के छात्र आकाश की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक छात्र के भाई के बयान पर टैंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जीतगढ़ गांव के विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई आकाश जौरासी सर्फ खास के सरकारी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे जौरासी आट्टा रोड पर जोहड़ के पास तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित टेंपो चालक ने आकाश को टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आकाश को गंभीर हालत में समालखा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से परिजन उसे लेकर रोहतक पीजीआई पहुंचे थे। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed