फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Amrapali Express delayed by four hours, passengers upset

Panipat News: आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटे लेट, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Amrapali Express delayed by four hours, passengers upset
ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
पानीपत। कोहरे के चलते ट्रेनों के देरी से आने पर यात्री परेशान हो रहा हैं। यात्रियों को स्टेशन पर कई-कई घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को आम्रपाली एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें देरी से आईं। देरी से आने वाली ट्रेनों में आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे और दिल्ली पानीपत एमईएमयू सवा दो घंटे लेट स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1.38 घंटे और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू डेढ़ घंटे की देरी से आई। अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे और कालका शताब्दी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस पौने घंटा, सचखंड एक्सप्रेस पौने घंटा और टाटानगर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू पौने दो घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से आई। बीकानेर एक्सप्रेस एक घंटा, जम्मू तवी एक्सप्रेस 33 मिनट और नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन




कुछ ट्रेनें देरी से आ रही है जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करने में थोड़ी परेशानी हो रही है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


-राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर।

यात्री बोले
यात्री अंजली और अमति ने बताया कि वह पिछले एक घंटे से अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। उनकी ट्रेन सवा दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है, इतनी देरी में तो वह अपने गंतव्य के करीब ही पहुंच जाते। हर यात्री को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है। रेलवे को यात्रियों की सुविधा के लिए समय पर ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि दूर-दराज जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed