फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Amrapali Express arrived five hours late, passengers upset

Panipat News: आम्रपाली एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Amrapali Express arrived five hours late, passengers upset
पानीपत। ट्रेनोंं के कई घंटों की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंचने से यात्रियोंं को परेशानियोंं का सामना करना पड़ा है। जिससे वह काफी समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच पाए है। आम्रपाली एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंची। साथ ही मालवा एक्सप्रेस सवा तीन घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन एक घंटे की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंची। जिससे यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही काटना पड़ा।
विज्ञापन

पानीपत से अंबाला जाने वाले यात्री संतोष, त्रिलोक और राममोहन ने बताया कि वह सुबह ही ट्रेन के निर्धारित समय से पहले ही स्टेशन पर पहुंच गए लेकिन ट्रेनें कई घंटे बीत जाने के बाद भी स्टेशन पर नहीं पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगभग पांच घंटे के बाद ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। ऐसे में रेलवे प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ट्रेन रोजाना कई घंटोंं की देरी से पहुंचती है। रेलवे अधिकारियों को इस पर जल्द कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। जिससे यात्रियोंं को परेशानी न हो।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी को दूर करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिससे जल्द की समस्या का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप लाइन : आम्रपाली एक्सप्रेस सुबह 5:06 घंटे की देरी से पहुंची। मालवा एक्सप्रेस सुबह 3:20 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह 1:08 घंटे की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस सुबह 23 मिनट की देरी से पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस दोपहर 44 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस दोपहर 43 मिनट की देरी से पहुंची।
डाउन लाइन : हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह 20 मिनट की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस शाम को 35 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed