फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Amit wins the title of Mr. Fresher, and Neha wins the title of Miss Fresher.

Panipat News: अमित मिस्टर, नेहा को मिस फ्रेशर का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Amit wins the title of Mr. Fresher, and Neha wins the title of Miss Fresher.
आईबी कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी में सम्मानित व प्रतिभागी विद्यार्थी, साथ में कॉलेज स्टाफ। - संस्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एमए प्रथम वर्ष की फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता और फैशन वॉक की आकर्षक प्रस्तुतियों से मंच पर रंग जमा दिया। उत्साह और उमंग से भरे माहौल में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें मिस्टर फ्रेशर अमित और मिस फ्रेशर नेहा बनी।
फ्रेशर्स पार्टी के दौरान विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को खिताब देकर सम्मानित किया गया। कोमल को मिस इंटेलिजेंट का खिताब मिला। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, उप प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. किरण मदान, विपणन विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम मदान, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। मंच संचालन एमए अंतिम वर्ष के मनीष, शिवानी, कामिनी और वंशिका ने किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. किरण मदान, प्राध्यापिका खुशबू, राहुल कुमार, पूजा, कुलदीप शर्मा और रवि किरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed