फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aman Vats won gold medal in Taekwondo

Panipat News: अमन वत्स ने ताईक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 17 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 17 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aman Vats won gold medal in Taekwondo
एसडीवीएम सिटी में ताइक्वांडो प्रतियोगिता जीतकर आए ​खिलाड़ी का स्वागत करते स्टाफ सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पानीपत। एसडीवीएम सिटी विद्यालय के कक्षा 11वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अमन वत्स ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। अमन ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अमन वत्स अब आगामी माह में बेंगलुरु में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उनको यह उपलब्धि 37वीं हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो जूनियर चैंपियनशिप के दौरान हासिल हुई। इसका आयोजन अंबाला में 11 से 13 अक्टूबर तक किया गया। यह प्रतियोगिता हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित की गई थी जो हरियाणा ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है। विद्यालय प्राचार्या और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा कि अमन ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक परिश्रम के बल पर यह स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed