फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Alumni meet brings back memories, sets future course with formation of new executive committee

Panipat News: पूर्व छात्र मिलन में यादें हुईं ताजा, नई कार्यकारिणी के गठन के साथ तय हुई भविष्य की दिशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Alumni meet brings back memories, sets future course with formation of new executive committee
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पूर्व छात्रों ने गीत-संगीत, नृत्य, कविता और शायरी की रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर पूर्व छात्र परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें प्रेम वर्मा को प्रधान, नेहा को उप-प्रधान, किशोर को सचिव, काजल को उप-सचिव, महेश कुमार को खजांची और रितु धौंचक को लीगल एडवाइजर चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र जागलान ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. जगदीश कुमार द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। संयोजक डॉ. शशिकांता ने पूर्व छात्र मिलन को महाविद्यालय का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि यह आयोजन पूर्व छात्रों को अपनी जड़ों से जोड़ने और संस्थान के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जागलान ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी शिक्षण संस्थान की अमूल्य विरासत होते हैं। उनकी उपलब्धियां महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं और उनका अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने पूर्व छात्र परिषद के पंजीकरण की आवश्यकता पर भी बल दिया। मंच संचालन डॉ. दीप्ति गाबा ने कुशलतापूर्वक किया। डॉ. शशिकांता ने सभी पूर्व छात्रों को भविष्य में भी महाविद्यालय से जुड़े रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. स्नेहलता, डॉ. नरेश ढांडा, डॉ. सुमित्रा विज, डॉ. कुसुम मलिक व दलजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed