फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Alternating sun and shade accompanied by sweltering humidity; light to moderate rain likely next week.

Panipat News: धूप-छांव के बीच उमस ने छुड़ाए पसीने, अगले हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Alternating sun and shade accompanied by sweltering humidity; light to moderate rain likely next week.
दिनभर आसमान में छाए रहे बादल। संवाद - फोटो : Archive
पानीपत। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार को दिनभर कभी हल्के बादल तो कभी चिलचिलाती धूप खिली रही। धूप और बादलों की इस लुका-छिपी के बीच सुबह और शाम के समय हवा में नमी बढ़ने से भारी उमस बनी रही। इससे लोगों को पसीने से तर-बतर होना पड़ा। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को मुख्य रूप से मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जबकि अगले सप्ताह के मध्य में क्षेत्र में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि आने वाले सप्ताह में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि मानसूनी मौसम में खेत में पानी जमा न होने दें और उमस भरे इस माहौल में फसलों की नियमित निगरानी करें। यदि बीमारी के लक्षण दिखें तो विशेषज्ञों की सिफारिश के अनुसार ही दवाओं का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


अब तक 380 मिमी बारिश दर्ज

इस मानसून के सीजन में अब तक लगभग 380 मिलीमीटर (मिमी) अनुमानित बारिश दर्ज की है। बारिश और फिर गर्मी के चलते धान की फसल पर विपरीत असर पड़ रहे हैं। इससे फसल में बीमारी आने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान की फसल पर प्रभाव: किसानों की जुबानी

पट्टीकल्याणा के किसान किसान राममेहर सिंह ने बताया कि इस बार मौसम अनुकूल नहीं रहा है। कभी बारिश तो कभी मौसम साफ रहा है। लगातार बारिश न होने पर धान फसल अपेक्षाकृत नहीं हो पाई है।


बिंझौल के किसान सतपाल शर्मा ने बताया कि बारिश से धान के पौधों को प्राकृतिक नाइट्रोजन मिल जाती है। इस बार बारिश अपेक्षाकृत कम हुई है। अब तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होती है तो कीटों के हमले का डर बना जाएगा इसराना के किसान कर्मवीर ने बताया कि कम बारिश वाले दिनों में जो उमस बढ़ रही है। इससे धान में तना छेदक (स्टेम बोरर) बीमारी का खतरा बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed