फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Along with women's education, security is important, inflation and cleanliness of the city is also a big issue.

Panipat News: महिला शिक्षा संग सुरक्षा जरूरी, महंगाई और शहर की सफाई भी बड़ा मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
Along with women's education, security is important, inflation and cleanliness of the city is also a big issue.
पानीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेजी के साथ चल रहा है। ऐसे में महिलाएं भी इस सरगर्मी के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और साफ-सफाई जैसे मुद्दों का समाधान जरूरी मानती हैं। महिलाओं का मानना है कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और सुरक्षा बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

समाज में आज शिक्षा के लिए युवा पीढ़ी आगे तो आ रही है, लेकिन सामाजिक सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है। इसका समाधान सख्त कानून बनाने के साथ उसका सख्ताई के साथ लागू करना भी जरूरी है। वहीं स्वास्थ्य भी जरूरी है। केवल बड़े-बड़े अस्पताल बना देना ही बहुत नहीं है। इनमें बेहतर सुविधाओं का भी होना जरूरी है। साफ-सफाई हर किसी की जरूरत है। यह हर हाल में होनी चाहिए।
विज्ञापन


लड़कियों को सुरक्षा देना जरूरी ।
सेक्टर 13-17 निवासी कंचन सागर ने बताया कि लड़कियों की सुरक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। इस अत्याचार को रोकने के लिए सरकार को नई नीतियों का निर्माण करना चाहिए। कोलकाता में एक साथ डॉक्टर के साथ हुए दुराचार के बाद भी सरकार इतना ठोस कदम नहीं उठाया गया। बदमाश खुलेआम लड़कियों की इज्जत के साथ खेलते है, उन पर हमले हो रहे हैं। ये सख्ताई के साथ ही बंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ-सफाई को लेकर सरकार उठाए ठोस कदम
गीता कॉलोनी निवासी ज्योत्सना गर्ग ने बताया कि शहर से लेकर गांव तक वर्तमान में सबसे बड़ा मुद्दा साफ-सफाई बना हुआ है। जिसे लेकर

ठोस कदम उठाना बहुत जरूरी है। इसके लिए सरकार को भी आगे आना होगा। सफाई रखने के लिए अभियान चलाए जाए। जिनमें आमजन को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। साफ-सफाई न होने की वजह से बहुत सारी बीमारियां होती हैं। जिसके जिम्मेदार साफ-सफाई न रखने वाले अधिकारी होते हैं।


समानता होना सभी के लिए बहुत ही आवश्यक विषय।

अंसल सुशांत सिटी निवासी सरोज आहूजा ने बताया कि समानता जरूरी है। हमें समाज में समानता से रहना चाहिए व सभी को समान समझकर प्रेम भाव से रहना चाहिए। समानता का समाज में होना बहुत जरूरी है। कुछ लोग वोट को लेकर समाज को बांटने का प्रयास करते हैं। इसको लेकर सबको समझना चाहिए। समान भाव से रहना ही अच्छे इंसान के चरित्र को दिखाता है।

बढ़ती महंगाई बनी आम आदमी के लिए मुसीबत।
मॉडल टाउन निवासी रश्मि अखोरी ने बताया कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए आम आदमी को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसे रोकने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम हमारी सरकार आज तक नहीं कर पाई है। महंगाई हर किसी के लिए बड़ा मुद्दा है। इसका समाधान राष्ट्र स्तर पर जरूरी है। सरकार ही इसका समाधान कर सकती है।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी
डॉ. पूजा मेहंदीरत्ता ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य पर इतना ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनके लिए योजनाएं तो बना रहे हैं, लेकिन धरातल पर इनका प्रभाव नजर नहीं आता। यही कारण है कि वे समाज में पिछड़ जाती हैं। इसको लेकर सरकारी तंत्र को अलर्ट मोड़ में काम करना होगा। इसके बिना स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो पाना मुश्किल है। यह मुद्दा हर वर्ग से जुड़ा हुआ है।


शिक्षा के साथ रोजगार भी जरूरी
डॉ. ऋतु चौधरी ने बताया कि शिक्षा सबसे बड़ा अधिकार है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा देनी चाहिए। आज लड़कियां पढ़ लिखकर आगे आ रही हैं, लेकिन उनको रोजगार में अपेक्षाकृत अवसर नहीं मिल पाते हैं। इसके चलते महिलाओं के सामने मुश्किल आन खड़ी हो जाती है। उनको मजबूरीवश निजी क्षेत्रों में काम करना पड़ता है। इससे युवा पीढ़ी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed