फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Allegations of harassing a married woman for dowry; FIR registered against four people, including her husband.

Panipat News: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 15 Oct 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 15 Oct 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Allegations of harassing a married woman for dowry; FIR registered against four people, including her husband.
बच्चों को जान से मारने की धमकी देने और कमरे में बंद कर भूखा रखने का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। मनाना गांव विवाहिता ने अपने पति, ससुर, सास और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर समालखा थाना पुलिस ने पति अभिलाष, ससुर महाबीर, सास भतेरी और देवर रोहित निवासी निंबरी गांव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दो अप्रैल 2013 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अभिलाष के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था। शादी के बाद उसके दो बेटे लक्की उर्फ योगेश और जयदीप है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने कम दहेज लाने के ताने देने शुरू कर दिए और छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले उस पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाते थे। जब वह अपने माता-पिता की आर्थिक स्थिति का हवाला देती तो आरोपी गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट करते और कमरे में बंद कर देते थे। आरोप है कि उसे कई-कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया जाता था। ससुराल वाले उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। अन्नु ने आरोप लगाया कि पैसे नहीं लाने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि दहेज प्रताड़ित के आरोप में शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed