फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Allegations of fraud in double grant, letter written to SDMAllegations of fraud in double grant, letter written to SDM

Panipat News: दोहरी ग्रांट में हेराफेरी के आरोप, एसडीएम को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in double grant, letter written to SDMAllegations of fraud in double grant, letter written to SDM
इसराना। नौल्था गांव की दो ग्राम पंचायतों में गली निर्माण के लिए आई ग्रांट में एक पंचायत पर ग्रांट में हेराफेरी का आरोप लगा है। विकास कार्य में ग्रांट में हेराफेरी मामले की शिकायत ग्रामीण रणबीर सिंह ने सीएम विंडो में भेजी थी। इस मामले में कार्रवाई के लिए शिकायतकर्ता ने वीरवार को एसडीएम को शिकायत पत्र लिखा है। शिकायतकर्ता रणबीर सिंह का कहना है कि कार्यकारी अभियंता ने मामले की जांच 18 फरवरी 2020 को की थी। जांच रिपोर्ट में गली निर्माण में दोहरी ग्रांट किए जाने की बात आई है। जांच रिपोर्ट के बाद जिस पर दोहरी ग्रांट का आरोप है उस पर न तो कोई कार्रवाई हुई व न ही दोहरी ग्रांट का भुगतान हुआ है। जांच रिपोर्ट में आरोप नौल्था दूंगरान के तत्कालीन सरपंच व ग्राम सचिव पर लगे हैं। वीरवार को मामले में कार्रवाई के लिए एसडीएम को शिकायत पत्र दिया है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया है कि तीन दिन पहले शिकायतकर्ता इस संबंध में उनसे मिला था। जल्दी ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed