फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Allegations of disturbance in the machine telling moisture, the farmers took possession of the machine, the purchase of paddy stopped

नमी बताने वाली मशीन में गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने कब्जे में ली मशीन, रुकी धान की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Allegations of disturbance in the machine telling moisture, the farmers took possession of the machine, the purchase of paddy stopped
पानीपत। अनाज मंडी पानीपत में लगे हुए धान के ढेर। - फोटो : Panipat
बाबरपुर अनाजमंडी में शुक्रवार को खरीद एजेंसी हैफेड ने धान की एक ढेरी में नमी ज्यादा बताकर खरीदने से इंकार कर दिया। जब किसान ने दूसरी मशीन से धान में नमी की जांच की तो नमी कम मिली। इससे किसान आक्रोशित हो गए और नमी बताने वाली मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर उसे अपने कब्जे में ले लिया। किसानों के आक्रोश को देखते हुए बाबरपुर अनाजमंडी में धान की खरीद बंद कर दी गई।
विज्ञापन

समस्या को लेकर किसान मशीन सहित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और मशीन की जांच करवाकर खरीद एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उपायुक्त ने आक्रोशित किसानों का उनकी समस्या हल करने और जांच करवाने का आश्वासन दिया है। वहीं, उपायुक्त ने एसडीएम और डीएफएससी को जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन

किसानों द्वारा कब्जे में ली गई मशीन द्वारा शुरुआती प्वाइंट ही 4 निर्धारित किया गया था। यदि किसी धान के ढेर में नमी 18 प्रतिशत है तो उस मशीन द्वारा नमी को 22 प्रतिशत बताया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत अनाज मंडी में खरीददारों के न आने से खरीद संभव नहीं हो पाई जिससे किसानों में आक्रोश हैं। किसानों का कहना है कि कहीं मिलर्स की सरकार से अपनी मांगों को लेकर खींचतान चली हुई है। वहीं, धान में नमी बताकर खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद से इंकार किया जा रहा है।

मंडियों में पूसा-1509 और पीआर धान की आवक जारी है। मंडियां धान से अट चुकी हैं लेकिन किसानों की तरफ न तो सरकार, न ही खरीद एजेंसियां ध्यान दे रही हैं। किसानों की दुर्गति होती जा रही है। बारदाने की कमी भी बनी हुई है। बुधवार को खरीदे गए धान का वीरवार शाम तक उठान नहीं हो पाया है।
-धर्मवीर मलिक, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन, पानीपत।

पानीपत। नमी बताने वाली मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर लघु सचिवालय पहुंचे किसान।

पानीपत। नमी बताने वाली मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर लघु सचिवालय पहुंचे किसान।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed