{"_id":"6737da3fe6ab9690360e1217","slug":"all-hotels-and-dhabas-booked-on-gt-road-for-nirankari-samagam-panipat-news-c-244-1-pnp1001-127497-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निरंकारी समागम के लिए जीटी रोड पर सभी होटल-ढाबे बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निरंकारी समागम के लिए जीटी रोड पर सभी होटल-ढाबे बुक
विज्ञापन
समालखा। 77वें संत निरंकारी वार्षिक समागम में करीब दस लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। पिछले वर्ष हुए समागम में भी लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे। जीटी रोड पर दिल्ली से पानीपत तक के सभी होटल, ढाबों में कमरे पहले से ही बुक हो चुके हैं। वहीं आसपास के गांव पट्टीकल्याणा, माजरी, पांची गुजरान, हलदाना सहित समालखा शहर में भी लोग अपने घरों में संगत को कमरे किराये पर दे रहे हैं। समागम के दौरान पंडाल में लाखों लोगों के बैठने व कतार में लगकर माता जी के दर्शन करने की व्यवस्था की गई है।
उल्लेखनीय है कि 16 से 18 नवम्बर तक भोड़वाल माजरी स्थित आध्यात्मिक स्थल पर शनिवार से 77वें वार्षिक संत निरंकारी समागम के लिए जहां रेलवे पहले से मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, जीआरपी, आरपीएफ की तैनाती के साथ ही अपना सहयोग कर रही है। वहीं राज्य परिवहन विभाग ने भी स्थल के मुख्य द्वार के पास रोडवेज बसों का स्टॉपेज कर दिया है।
होटल-ढाबे के कमरों की एडवांस बुकिंग- समागम स्थल पर लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए स्थल पर कई एकड़ में टेंट की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त होटल, ढाबों में भी संगत की ओर से कई महीने पहले ही एडवांस बुकिंग करवा दी है। जिसमें भारतीय सहित विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं।