फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   All four clerks of the property tax branch surrounded on charges of corruption suspended

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे संपत्ति कर शाखा के चारों लिपिक सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
All four clerks of the property tax branch surrounded on charges of corruption suspended
पानीपत। संपत्ति कर शाखा के भ्रष्ट कर्मियों और दलालों का नाम उजाकर करती सीआईडी की चिट्टी के बाद से नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा था। इस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को निगम आयुक्त ने आउटसोर्सिंग पर रखे गए चारों लिपिकों को सस्पेंड कर लिया है। आउटसोर्सिंग कंपनी को आदेश दिए गए हैं कि चारों लिपिक निगम में जांच पूरी होने तक नहीं आएंगे। इसके साथ ही जांच के दौरान जब भी बुलाया जाएगा, उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

सीआईडी प्रमुख आलोक मित्तल ने मंगलवार को नगर निगम आयुक्त आरके सिंह को एक चिट्ठी भेजी थी। जिसमें आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में चार दलालों के जरिए भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। दलालों के चार लिपिकों के नाम भी दिए गए। इस चिट्ठी के आधार पर की गई कार्रवाई के तहत नायब तहसीलदार कार्यालय में तैनात लिपिक सुमित के साथ संपत्ति कर शाखा में कार्यरत लिपिक विकास, विजेंद्र और तुषार को सस्पेंड कर दिया गया है। ये चारों आउटसोर्सिंग पर एक ठेका कंपनी की ओर से निगम में तैनात थे।
विज्ञापन

दलालों पर कार्रवाई बाकी
चिट्ठी में चार लोगों के नाम लेते हुए उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में सक्रिय दलाल बताया गया है। इन दलालों पर कार्रवाई अभी बाकी है। तीन दलाल पानीपत और एक यमुनानगर का रहने वाला है। एक दलाल हुडा पार्ट-1, दूसरा न्यू रमेश नगर, तीसरा पानीपत नई सब्जी मंडी और चौथा जगाधरी यमुनानगर का रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथूरिया मैनपावर सिक्योरिटी सर्विसेज के जरिए आउटसोर्सिंग पर लिपिकों को लिया गया था। चारों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने तक चारों को हटा दिया गया। जांच में शामिल होने के लिए चारों को उपस्थित होना होगा। आउटसोर्सिंग कंपनी को आदेश दे दिए गए हैं।
- आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed