फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ajay Bainiwal won gold medal in wrestling

Panipat News: अजय बैनीवाल ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Ajay Bainiwal won gold medal in wrestling
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के जज्बे से खेलों की शुरूआत करने वाला अजय बैनीवाल अब एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहलवान है। अजय राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुका है। हाल ही में पंजाब में हुई ऑल इंडिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत अजय ने देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। अजय पिछले 13 साल से कुश्ती का दावं-पेंच रोहतक की जाट मेहर सिंह एकेडमी से सीख रहा है।
विज्ञापन

कवी गांव निवासी अजय ने बताया कि उसके पिता सुभाष बैनीवाल एक किसान हैं और उसकी माता सुनीता गृहिणी है। बचपन से खेलों में रुचि होने के कारण अजय ने कुश्ती में भाग्य आजमाया। कुश्ती में पकड़ अच्छी होने के कारण उसके पिता ने उसे स्कूली शिक्षा और कुश्ती सीखने के लिए रोहतक भेज दिया। रोहतक की जाट मेहर सिंह एकेडमी में वह पिछले 13 साल से लगातार कुश्ती का अभ्यास कर रहा है। कुश्ती के दाव-पेंच सीखने के बाद उसने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया। अजय के पिता सुभाष बैनीवाल ने बताया कि 2018 में पूणे में और 2019 में कोल्हापुर में हुई स्कूली खेल प्रतियोगिता में अजय ने कांस्य पदक जीता और प्रदेश का नाम रोशन किया। उसके बाद तो अजय ने पदकों की झड़ी लगा दी। 2023 में वाराणसी में हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में भी कांस्य पदक जीता और 2024 में हुई सीनियर एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। हाल ही में पंजाब में हुई ऑल इंडिया चैंपियनशिप में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी टीम की तरफ से हिस्सा लिया और स्वर्ण पदक जीत प्रदेश का नाम रोशन किया। अजय ने बताया कि वह नियमित रूप से कुश्ती का अभ्यास कर रहा है। उसका लक्ष्य 2028 में होने वाले ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है और देश का मान बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed