फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Air quality index reached 98 in the district

Panipat News: जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक 98 पर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Air quality index reached 98 in the district
पानीपत। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 98 पर पहुंच गया है। दो प्वाइंट बढ़ने पर ये सूचकांक येलो जोन में चला जाएगा। पिछले पांच दिन में वायु गुणवत्ता सूचकांक 19 प्वाइंट बढ़ चुका है। दशहरा पर रावण का दहन करने के बाद इसमें एक साथ दो प्वाइंट का उछाल आया है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ने पर नवंबर से एनजीटी की गाइडलाइन भी लागू होनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धान कटाई कार्य शुरू होने के साथ जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ना शुरू हो गया था। शनिवार को दशहरा पर शहर में पांच बड़े समेत दर्जनों स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया था। शाम के समय पुतलों के दहन के साथ पूरा आसमान धुएं से भर गया था। इसका असर शनिवार व रविवार को देखा गया। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक एक साथ दो प्वाइंट बढ़कर 98 पर पहुंच गया था। यह रविवार को भी 98 प्वाइंट पर रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार 99 तक संतोषजनक स्थिति में है। यह 100 पर पहुंचते ही येलो पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

उद्योग चलने के साथ पराली के मामले भी आने लगे
जिले में करीब 20 हजार औद्योगिक इकाइयां हैं। दिवाली के नजदीक ऑर्डर पूरा करने के लिए लगातार काम चल रहा है। अब धान कटाई के साथ पराली जलाने के मामले भी सामने आने लगे हैं। जिले में अब तक 21 मामले सामने आ चुके हैं। कृषि विभाग ने ऐसे पांच मामलों किसानों पर करीब 12,500 रुपये जुर्माना लगाया है। चार मामलों में किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आठ मामलों में मुकदमा दर्ज करने के लिए संबंधित थाना पुलिस को लिखा है। बाकी चार की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन इतना एक्यूआई
तारीख एक्यूआई

01 79
02 78
03 78
04 78
05 79
06 78
07 79
08 78
09 94
10 94
11 94
12 98
13 98
नोट : वायु गुणवत्ता सूचकांक का आकड़ा समीर एप से सितंबर-2014 का लिया गया है।
वर्जन :
पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए पराली जलाने के मामलों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे किसानों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जिले में नियमानुसार एनजीटी के नियमों को लागू किया जाएगा। इसमें अनदेखी बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed