फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   AIIMS team examined 2400 people in three days

एम्स की टीम ने तीन दिन में 2400 लोगों की जांच की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
AIIMS team examined 2400 people in three days
पानीपत। एम्स की टीम ट्रेकोमा की कर रही जांच - फोटो : Panipat
एम्स की टीम प्रदेश भर में ट्रैकोमा के मरीजों को चिह्नित कर कर रही है। अब तक प्रदेश में ट्रैकोमा के 12 मरीज मिल चुके हैं। पानीपत में तीन दिन में 22 क्लस्टर में टीमें 2400 लोगों की जांच कर चुकी हैं। अब तक पानीपत में ट्रैकोमा का कोई मरीज नहीं मिला है। मंगलवार को एम्स की टीम ने लेबर कॉलोनी, विवर्स कॉलोनी, शक्ति नगर, शांति नगर, जावा कॉलोनी व भारत नगर में 1200 लोगों की जांच की। ये अभियान 14 अक्तूबर तक चलेगा। टीमें जिले के 3 हजार लोगों की जांच कर मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

इस अभियान में आशा वर्कर का सहयोग लिया जा रहा है। उन्हें प्रतिदिन 250 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। टीमें आशंकित मरीज की जांच करेंगी, उसी समय दवा भी दी जाएगी।
विज्ञापन

एम्स के डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि ट्रैकोमा आंखों की गंभीर बीमारी है। ये ही अंधेपन का मुख्य कारण है। जो बैक्टीरिया से होती है। इसमें आंखों में खारिज होती है। समय पर इस बीमारी का पता चलने पर दवा से इलाज हो सकता है। सरकार ने अंधेपन के खिलाफ अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed