फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Agent filed a case against farmers for not giving borrow money

आढ़ती ने किसानों पर उधार के पैसे न देने पर कराया केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Agent filed a case against farmers for not giving borrow money
अनाजमंडी के आढ़ती ने दो किसानों पर उधार के पैसे न देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आढ़ती ने किसानों के खिलाफ मतलौडा थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी किसानों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आढ़ती गोपालदास मंगतराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मतलौडा अनाजमंडी में उसकी आढ़त की दुकान है। वह खेतीबाड़ी की दवाइयों का थोक विक्रेता है। खंडरा गांव निवासी सतबीर व बिजेंद्र उसकी दुकान से खेती के लिए दवाई अप्रैल 2017 से फरवरी 2021 तक खरीद करते रहे। इन पांच वर्षों के दौरान उन्होंने 20 लाख रुपये की दवा खरीदी है। वो बार-बार अपने पैसे मांगे रहे। किसान उन्हें जल्द पैसे लौटाने का आश्वासन भी देते रहे। इस संबंध में पंचायत भी हुई थी। अब दोनों किसान पैसे मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed