फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Agent attacked with sword in dispute over money transaction

Panipat News: पैसे के लेनदेन के विवाद में एजेंट पर तलवार से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Agent attacked with sword in dispute over money transaction
पानीपत। पैसे के लेनदेन के विवाद में सोनीपत के रहने वाले रैग्स एजेंट अंकित को नूरवाला चौक पर रोककर दूसरे पक्ष ने तलवार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि दूसरे पक्ष के साथ उनका 42 लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ उस पर तलवार और लाठी डंडो हमला किया। पीडित के भाई ने थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में सोनीपत के गुड मंडी निवासी लोकेश जैन ने बताया कि उनका बरसत रोड पर कपड़े का गोदाम है। उसका भाई अंकित जैन रैग्स के काम में एजेंट है। उसके साथ सेक्टर-18 पानीपत निवासी विशाल गर्ग भी उसके साथ काम करता था। अंकित जैन को विशाल गर्ग के 42 लाख रुपये देने थे। जिसमें से वह 20 लाख रुपये वह दे चुका था। लेकिन, विशाल बाकी पैसों के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जून को अंकित अपने साथी राजकुमार के साथ डाहर गांव से वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह नूरवाला चौक पर पहुंचा तो विशाल ने अपने साथी मोनू और अमित के साथ उसका रास्ता रोक लिया और पैसे देने का दबाव बनाया। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उस पर तलवार और डंडों से हमला कर दिया।
इस संबंध में तहसील कैंप थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed