{"_id":"622baab129e9984e065d1bb7","slug":"after-three-months-the-health-department-sent-the-mobile-health-unit-to-the-field-panipat-news-knl101519919","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल हेल्थ यूनिट फील्ड में भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल हेल्थ यूनिट फील्ड में भेजी
विज्ञापन
पानीपत। स्लम एरिया व जिले के बाहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक पहुंचकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ देने के लिए तीन माह पहले स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल मेडिकल यूनिट (बसें) मिली थी। इसमें डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट व लैब की सभी सुविधाएं उपलब्ध है। अब स्वास्थ्य विभाग ने इन तीनों बसों को फील्ड में उतार दिया है। तीनों बसों को मतलौडा सीएचसी, बापौली औ नारायणा में भेज दिया गया है।
मोबाइल मेडिकल यूनिट जिले के बाहर क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। कोरोना संक्रमितों की भी इन यूनिट में ही जांच हो रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में लोगों को सामान्य रोगों के टेस्ट, इलाज की सुविधा मिल रही है। इमरजेंसी के लिए वेंटिलेटर स्पोर्ट सिस्टम लगाया गया है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट व लैब तकनीशियन को लगाया गया है। ब्लड जांच के लिए लैब भी है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में जेनरेटर भी है, ताकि बिजली की कमी को लेकर सुविधा प्रभावित न हो सके।
अब स्लम एरिया में रहने वाले लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग करने में अब आसानी हो सकेगी। डॉक्टर की ओर से मरीज की जांच के लिए जो जरूरी टेस्ट होंगे, वो इसी लैब में हो रहे हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 41 प्रकार के विभिन्न लैब टेस्ट किए जा रहे हैं। जिसमें खून, मल-मूत्र, थूक, टीबी, थायराइड, मलेरिया, टाइफाइड आदि की जांच शामिल हैं।
विज्ञापन
ये सेवा काफी कामगर- डॉ. नवीन
मोबाइल मेडिकल यूनिट काफी कामगर सेवा हैं। जो लोग अस्पताल में नहीं आ पाते। उन्हें इलाज दिया जा रहा है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में जांच की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। डॉक्टर जांच के बाद मरीजों को सिविल अस्पताल में रेफर कर सकते हैं। अब ये यूनिट फील्ड में काम कर रही हैं।डॉ. नवीन सुनेजा, डिप्टी सिविल सर्जन