फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After the wife, the husband also committed suicide by hanging himself.

Panipat News: पत्नी के बाद पति ने भी फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
After the wife, the husband also committed suicide by hanging himself.
पानीपत। पत्नी की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान चल रहे ऑटो चालक ने शक्ति नगर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चांदनी बाग थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


न्यू हाउससिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पन्ना राम (42) का शव उसके शक्ति नगर स्थित किराए के मकान में पंखे पर फंदे से लटका मिला। पन्ना राम के पिता मनी राम ने बताया कि डेढ़ माह पहले पन्ना की पत्नी से गृह क्लेश से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद पन्ना भी मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह पेशे से ऑटो चालक था।कुछ दिन पहले वह शक्ति नगर में किराए पर रहने लगा। पन्ना दो दिन से घर से बाहर नहीं आया था। मकान मालिक सोनू को बदबू महसूस हुआ। उसने देखा तो कमरा तो अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो पन्ना का शव पंखे पर रस्सी से फंदे पर लटका हुआ था। मकान मालिक सोनू ने इसकी सूचना उन्हें व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चांदनी बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed