फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After the fog, now the cold wave will shiver...

Panipat News: अवैध कटों को बंद किया जाएगा, उल्लंघन करने वालों के होंगे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
After the fog, now the cold wave will shiver...
पानीपत। जिला रोड सुरक्षा कमेटी एवं स्कूल वाहन पाॅलिसी की बैठक शुक्रवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल पर की गई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने की। जिसमें सड़क हादसों को रोकने को लेकर विस्तार से चर्चा की और अवैध कटों को बंद करने के आदेश दिए। इसके साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इसके साथ पिछली बैठक के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि सड़क सुरक्षा को देखते हुए जीटी रोड समेत अन्य मार्गों पर अवैध कटों को बंद किया जाएगा। कई स्थानों पर झटका वायर लगाई जाएगी। अधिकारियों ने रेलिंग, कंक्रीट के बड़े ब्लॉक व सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी सुझाव रखा। उपायुक्त ने बताया कि डेयरी संचालक गोबर को नालियों में बहा देते हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषण होने के साथ गंदगी का भी जमावड़ा हो जाता है। इससे यातायात प्रभावित होता है। ऐसे डेयरी संचालकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बॉक्स

सड़कों पर पट्टी लगाने के साथ अवैध कट बढ़ा रहे परेशानी
सड़कों पर सफेद पट्टी और अवैध कट धुंध के समय वाहन चालकों के लिए परेशानी बन रहे हैं। खासकर ब्रेकर पर किसी प्रकार की सफेद पट्टी नहीं है। प्रशासन ने पिछली बैठक में भी इसको लेकर चर्चा की थी, लेकिन अब तक इन पर काम नहीं हो पाया है। ब्लाइंड कट और मोड़ आज भी असुरक्षित हैं। इन सबके चलते लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।

सरायअकिल स्थित रोडवेज बस अड्डा।         संवाद

सरायअकिल स्थित रोडवेज बस अड्डा। संवाद

सरायअकिल स्थित रोडवेज बस अड्डा।         संवाद

सरायअकिल स्थित रोडवेज बस अड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed