फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After the councilors, anger is growing against the corporation among the city residents too

Panipat News: पार्षदों के बाद शहरवासियों में भी निगम के खिलाफ पनप रहा रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
After the councilors, anger is growing against the corporation among the city residents too
पानीपत। नगर निगम के खिलाफ अब पार्षदों के साथ शहरवासियों में भी रोष पनप रहा है। कई माह से खस्ताहाल वार्ड 15 के संजय पार्क के निर्माण को लेकर कृष्णपुरा के लोग वीरवार को निगम आयुक्त से मिले। लोगों ने आयुक्त को अपनी व्यथा सुनाई तो जवाब मिला कि इस पार्क का निगम ने टेंडर लगा दिया है। लोगों ने कहा कि टेंडर तो पहले भी लगाया गया था, लेकिन इसकी फाइल तक गुम कर दी गई। इससे पहले भी रेलवे लाइन किनारे वाले पार्क में लाखों का घोटाला हुआ है। लोगों ने कहा कि अगर निगम इस पार्क को नहीं बनवा सकता तो स्पष्ट करे। वे अपने एरिया के लोगों की एक कमेटी बना रहे हैं ताकि अपने ही श्रमदान और वित्तीय दान से इस पार्क का जीर्णोद्धार कर सकें।
विज्ञापन

वार्डवासी यशपाल कुमार, डॉ. नरेंद्र जसिया, विनोद लोधी, ललित कुमार और पवन कटारिया ने कहा कि उन्होंने इस शिकायत की एक-एक कॉपी विधायक और मेयर को भी देनी थी, लेकिन निगम आयुक्त के आश्वासन के बाद वे आयुक्त को अपना मांगपत्र और शिकायत देकर लौट आए हैं।
विज्ञापन

वार्ड के यशपाल कुमार ने बताया कि इस पार्क पर करीब 30 हजार लोग निर्भर करते हैं। वार्ड के किशनपुरा में ही करीब 15 हजार की आबादी है। इसके अलावा संजय कॉलोनी, शिव नगर, हिमालय कॉलोनी, इंडियन कॉलोनी, गांधी मंडी एरिया के लोग भी यहीं सैर करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पार्क का फुटपाथ, शौचालय, बाउंड्री वाल तक खस्ताहाल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पार्क के खस्ताहाल होने की वजह पार्षद प्रतिनिधि हैं। उन्होंने इस टूटे हुए फुटपाथ को ओर तुड़वा दिया है। वहीं, इस पार्क की एक दीवार भी कई माह पहले आंधी में गिर चुकी है। इसे आसपास के लोगों ने ठीक करवाने का प्रयास किया, लेकिन उनको रोक दिया गया। पार्षद पति अशोक छाबड़ा ने कहा कि ये आरोप निराधार हैं। उन्होंने ही इससे पहले पार्क जीर्णोद्धार का 15 लाख का टेंडर लगवाया था। जिसकी अधिकारियों ने फाइल गुम कर दी थी। इस पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार तक किया गया। अब फिर से 25 लाख का टेंडर लगाया गया है।

संजय पार्क में लाइट, गेट, दीवार आदि का टेंडर लगाया गया है। इस पर करीब 25 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस पार्क को नियमानुसार और गुणवत्तापूर्वक बनाया जाएगा।
- अजय छौक्कर, जेई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed