फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After the corporation employees, JBM workers went on strike, derailing cleaning and garbage collection.

Panipat News: निगम कर्मचारियों के बाद जेबीएम कर्मी हड़ताल पर गए, सफाई और कूड़ा उठान बेपटरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
After the corporation employees, JBM workers went on strike, derailing cleaning and garbage collection.
महावीर कॉलोनी में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर। संवाद - फोटो : samvad
पानीपत। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के बाद जेबीएम के कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में शहर में सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा उठान ठप हो गया है। निगम को दो प्राइवेट एजेंसी की मदद से सफाई का काम चलाना पड़ रहा है। निगम के दावों के बाद भी शहर में करीब 100 टन कूड़ा पड़ा है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों के लिए बुधवार को छठे दिन हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पालिका बाजार कार्यालय के नीचे धरना देकर अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद की। इसमें निगम के 480 कर्मचारी शामिल हुए। दमकल विभाग के 100 कर्मियों ने भी अपना धरना दमकल विभाग कार्यालय से बदलकर पालिका बाजार कार्यालय में रख लिया। नगर निगम कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश कुमार अठवाल ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के सामने रख रहे हैं। उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। यूनियन ने मंगलवार को मेयर कोमल सैनी को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा था, इसके बाद भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। कर्मचारियों में इससे रोष व्याप्त है। यूनियन ने हड़ताल तीन दिन के लिए और बढ़ाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वे मांगों को लागू होने तक हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन



जेबीएम कर्मियों ने न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग की

शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में लगी जेबीएम कंपनी के कर्मी न्यूनतम वेतन की मांग के लिए हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मियों ने बुधवार को दूसरे दिन हड़ताल रखी। ऐसे में शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान नहीं हो पाया। नगर निगम अधिकारियों ने सफाई एजेंसी पीसीसी और आईएनडी के ट्रैक्टरों की मदद से गलियों में पड़े कूड़े का उठान किया। सामान्य दिनों में हर रोज करीब 400 टन कूड़े का उठान होता था। हड़ताल के दौरान करीब 300 टन कूड़े के उठान का दावा किया है। नगर निगम अधिकारियों ने जेबीएम कंपनी के अधिकारियों से बात कर न्यूनतम वेतन देकर हड़ताल खत्म कराने पर चर्चा की। जेबीएम कंपनी ने इस स्थिति में कूड़े के चार्ज बढ़ाने की बात कही। डीएमसी अरुण भार्गव ने बताया कि जेबीएम कंपनी के अधिकारियों से बात की जा रही है। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed