फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After Kharna, a vow of 36 hours of Nirjala fast was taken, praying to Chhath Maiya for happiness and prosperity in the son and family.

Panipat News: खरना के बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत का लिया संकल्प, छठ मैया से पुत्र और परिवार में सुख समृद्धि की प्रार्थना

Mon, 27 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 27 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
After Kharna, a vow of 36 hours of Nirjala fast was taken, praying to Chhath Maiya for happiness and prosperity in the son and family.
सोनी चौहान। स्रोत : स्वयं - फोटो : लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर उड़ती धूल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। छठ महापर्व के लिए महिलाओं के साथ पुरुषों में उत्साह बना हुआ है। लोग उत्साहपूर्वक और आस्था से 36 घंटे का निर्जला व्रत का संकल्प लिया। कहीं सास तो कहीं बहू इस व्रत को कर रही है। रविवार को खरना के दिन सभी ने सात्विक भोजन किया और आगामी 36 घंटे के निर्जला व्रत शुरू किया।
नियमों का पालन करते हुए करती हूं व्रत
मैं मूलरूप से बिहार के चंद्रभंगा की रहने वाली हूं। व्रत को नियमों का पालन करते हुए किया जाता है। खरना के दिन रविवार को गुड़ की मीठी खीर, पुर, फल का सेवन कर शाम को व्रत का संकल्प लिया गया। घाट पर चार-पांच घंटे पहले पहुंचकर अर्घ्य की तैयारी की जाती है। अब सोमवार को संध्या और मंगलवार को सूर्य अर्घ्य दिया जाएगा और छठ मैया से परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना कर प्रसाद का वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

सोनी चौहान, विकास नगर।
शुद्धता का रखते हैं विशेष ध्यान
मैं मूलरूप से बिहार के सिवान की रहने वाली हूं।छठ महापर्व का व्रत मैं दस साल से कर रही हूं। मुझे पहले तीन दिन के इस व्रत को करने से डर लगता था अब छठ मैया के आशीर्वाद से कब तीन दिन निकल जाते हैं पता ही नहीं चलता है। इस दिनों शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। लहसुन-प्याज का सेवन बंद कर दिया जाता है। घाट पर सूर्य को अर्घ्य देकर कथा की जाती है और प्रसाद वितरित किया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा शाही, अंसल पानीपत।
परिवार की सुख-शांति के लिए रखते हैं व्रत
मैं पलामू की रहने वाली हूं जो झारखंड में पड़ता है। पिछले 12 साल से बाबरपुर मंडी में रह रही हूं और पांच साल से छठ महापर्व का व्रत कर रही हूं। परिवार की सुख-शांति, बच्चों की दीर्घायु के लिए यह रखा जाता है। इस दौरान हम घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं।

सुमन देवी, बाबरपुर मंडी।
शादी के बाद ही शुरू कर दिए व्रत
मैं पिछले 26 साल से सैनी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रही हूं। मूलरूप से मैं बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली हूं। मैंने शादी के बाद ही व्रत शुरू कर दिए थे। छठ मैया के आशीर्वाद से परिवार में सुख-शांति बनी हुई है। पर्व में छठ मैया की संतान की सुख-समृद्धि, दीर्घायु के लिए पूजा जाता है और सूर्य देव को पुत्र प्राप्ति के लिए अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है।

पिंकी देवी, सैनी कॉलोनी।

सोनी चौहान। स्रोत : स्वयं

सोनी चौहान। स्रोत : स्वयं- फोटो : लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर उड़ती धूल।

सोनी चौहान। स्रोत : स्वयं

सोनी चौहान। स्रोत : स्वयं- फोटो : लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर उड़ती धूल।

सोनी चौहान। स्रोत : स्वयं

सोनी चौहान। स्रोत : स्वयं- फोटो : लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर उड़ती धूल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed