{"_id":"6881507c224952e2150f967a","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-he-entered-the-house-and-fired-at-his-brother-in-law-but-his-life-was-saved-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140797-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पत्नी से विवाद में घर में घुसकर साले पर फायरिंग, बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पत्नी से विवाद में घर में घुसकर साले पर फायरिंग, बची जान
विज्ञापन
फायरिंग के बाद घर से निकलकर भागता युवक। सोशल मीडिया
- 13 दिन पहले साढू पर चलाई थी गोलियां, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 19 केस
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। गढ़ी बेसिक गांव में मंगलवार रात 11.30 बजे उत्तर प्रदेश के शामली जिला के तितरवाड़ा गांव निवासी व्यक्ति ने साथी के साथ मिलकर अपने साले पर घर में घुसकर दो फायर कर दिए। निशाना चूकने के चलते वह गोली लगने से बच गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार में दहशत फैल गई। ग्रामीणों को इकट्ठा हुए देख आरोपी पिस्तौल लहराते हुए भाग गए। आरोपी ने पानीपत में आकर 13 दिन में दूसरी वार फायरिंग की है। इससे पहले वह पत्थरगढ़ में अपने साढू के घर पर फायर कर चुका है। सनौली थाना पुलिस अब तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। आरोपी की पत्नी मायके में रहती है।
थाना सनौली क्षेत्र के गढ़ी बेसिक गांव के नदीम ने बताया कि उनकी बहन का निकाह पांच साल पहले शामली के तितरवाड़ा निवासी जुनैद के साथ हुआ था। जुनैद उनकी बहन को परेशान करता था। जिस कारण दो साल से उनकी बहन मायके में है। जिस कारण जुनैद उनसे रंजिश रखता है। मंगलवार 11.30 बजे जुनैद अपने साथी गढ़ी बेसिक के ही इंतजार और शारुक के साथ बाइक से उनके घर पर आया। बाइक को गली में खड़ी कर पिस्तौल लेकर सीधे उनके बैठक रूम में घुस गया और गोली चलानी शुरू कर दी। उसने दो राउंड फायर किए जिससे वह बाल-बाल बच गया।
वारदात के समय उसके पास गांव के दो अन्य व्यक्ति बैठे थे। सूचना मिलते ही थाना सनौली पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित नदीम की शिकायत पर आरोपी जुनैद, इंतजार और शारुक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार
लगातार फायरिंग की घटना के बावजूद पुलिस आरोपी जुनैद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। 13 दिन पहले आरोपी ने साढू के घर पर भी हमला किया था। जिसका मुकदमा सनौली थाने में दर्ज है। नदीम ने बताया कि आरोपी उस पर पहले भी कई बार हमले कर चुका है। 19 जुलाई 2024 व 13 अगस्त 2024 को भी आरोपी ने उस पर फायरिंग की थी जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। बाद में वह जमानत पर आ गया था। नौ जुलाई को आरोपी ने साढू के घर पत्थरगढ़ गांव में फायरिंग की थी। जिसका मुकदमा दर्ज है। एक माह पहले जमीन विवाद में रिसपुर गांव में हुए संघर्ष में भी जुनैद का नाम आया था। बताया जा रहा है कि जुनैद के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज हैं।
गढ़ी बेसिक में मंगलवार रात को फायरिंग की वारदात हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में तीन टीमों को लगाया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संदीप, प्रभारी थाना सनौली।