फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After a day of relief, fog returns, cold wave intensifies chill

Panipat News: एक दिन राहत के बाद फिर छाई धुंध, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
After a day of relief, fog returns, cold wave intensifies chill
पानीपत। एक दिन धूप निकलने से मिली कुछ राहत के बाद मंगलवार को फिर से धुंध छा गई। करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चली शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने से जिला नागरिक अस्पताल में कोल्ड कफ के मरीज बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ ने तापमान में कमी आने की संभावना जताई है। साथ ही यह भी बताया कि इस समय की ठंड और पाला गेहूं व सरसों की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगा। मंगलवार को तड़के धुंध एक साथ बढ़ना शुरू हो गई। सुबह सात बजे आसमान में चारों तरफ धुंध छा गई। इसके साथ दृश्यता भी लगातार कम होती चली गई। वाहन चालकों को सुबह के समय परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। इसके साथ दिनभर हल्की से मध्यम धुंध छाई रही। दोपहर के समय कुछ देर धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि अगले तीन दिन तापमान में कमी आ सकती है। शीतलहर की रफ्तार तेज होने से ठंड बढ़ सकती है। इस समय की ठंड और पाला गेहूं व सरसों की फसल के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed